तैमूर से ज्यादा क्यूटनेस के मामले में आगे निकले जेह, मां करीना के ऐसे बने योग पार्टनर

    करीना कपूर और उनके बेटे जेह का एक वीडियो इस वक्त सामने आया है, जिसमें तैमूर से भी ज्यादा क्यूट अंदाज छोटे भाई जेह नजर आ रहे हैं। 

    तैमूर से ज्यादा क्यूटनेस के मामले में आगे निकले जेह, मां करीना के ऐसे बने योग पार्टनर

    एक्ट्रेस करीना कपूर के दोनों बेटे कितने क्यूट औऱ प्यारे है इस बात से हो सभी वाकिफ है। करीना के बेटे जेह और इब्राहिम खान फैंस के बीच अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर छाए रहते हैं। लेकिन अब लगाता है कि तैमूर बड़े हो गए हैं और अपने स्कूल और बाकी एक्टिविटी पर ध्यान देते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन नन्हें जेह अपनी मां के पास ही रहते हैं। वो अपनी मां को बिल्कुल भी नहीं छोड़ते हैं इसका सबसे ताजा उदाहरण हाल ही में एक वीडियो के जरिए देखने को मिला है, जिसमें करीना कपूर हमेशा की तरह योग करती हुई नजर आई हैं, लेकिन उनके इस बार उनके बेटे जेह उनके जिस तरह से बीच-बीच में परेशान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसे देखकर फैंस जेह की क्यूटनेस पर फिदा होते हुए नजर आए हैं। 

    दरअसल करीना कपूर से जुड़ा जो प्रोमो सामने आया है उसमे करीना कपूर योग मैट पर योग करती हुई दिखाई दे रही हैं। उस दौरान उनके बेटे जेह अपनी मां का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए अलग-अलग तरह की हरकते करते हुए नजर आ रहे हैं। करीना कपूर अपने बेटे से योग करते वक्त बात करती हुई नजर आती हैं। आखिर में वो अपने बेटे की क्यूटनेस के आगे हर मानते हुए अपने योग को जल्दी खत्म करके उसे संभालती हुई नजर आती हैं। आप भी यहां देखिए करीना कपूर और उनके बेटे जेह से जुड़ा हुआ वीडियो। 

    फैंस करीना कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत ही क्यूट वीडियो। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब तक की सबसे बेस्ट वीडियो। इसके अलावा यूजर्स ऐसी भी थीं जोकि बतौर मां अपने आपको करीना कपूर औऱ जेह के वीडियो से जोड़ती हुई दिखाई दीं।

    Tags