भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने तू लगावे जब लिपिस्टिक पर किली पॉल ने हिलाई कमर, डांस देख रह जाएंगे दंग

    किली पॉल अब भोजपुरी गाने पर एक रिल्स बनाते हुए दिखाई दिए हैं, जिसमें वो फेमस और मेगा स्टार पवन सिंह के गाने तू लगावे जब लिपस्टिक पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने तू लगावे जब लिपिस्टिक पर किली पॉल ने हिलाई कमर, डांस देख रह जाएंगे दंग

    इंस्टाग्राम पर लोगों के बीच रिल्स बनाकर फेमस होने वाले किली पॉल के बारे में हम सब जानते हैं। वो अलग-अलग गानों पर अपनी परफॉर्मेंस देकर फैंस को कई बार इंप्रेस कर चुके हैं। लेकिन बॉलीवुड गानों के बाद तंजानिया के रहने वाले किली पॉली ने भोजपुरी गाने पर अपनी कमर मटकाई है। किली पॉल अब भोजपुरी गाने पर एक रिल्स बनाते हुए दिखाई दिए हैं, जिसमें वो फेमस और मेगा स्टार पवन सिंह के गाने तू लगावे जब लिपस्टिक पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

    तू लगावे जब लिपस्टिक गाने पर किली पॉल के डांस करते हए का वीडियो अब जंगल लगी भयानक आग की तरह चारों तरफ फैल चुका है। भोजपुरी गाने पर किली पॉल के डांस मूव्स फैंस को काफी अच्छे लग रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि किसी ने भी ये नहीं सोचा था कि किली पॉल भोजपुरी गाने पर भी इतना गजब का डांस कर सकते हैं। आप भी यहां देखिए किली पॉल का भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए का वीडियो।

    किली पॉल ने पवन सिंह के भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- इस गाने पर काफी लोगों ने रिक्वेस्ट किया था कि मैं डांस करूं... ऐसे में आपकी इच्छा को पूरा करते हुए मैंने और भी भोजपुरी गानों पर रील बनाने का मन बना लिया है। वीडियो में किली पॉल अकेले डांस नहीं कर रहे हैं जबकि उनके साथ नीमा पॉल भी डांस करती हुई ताल से ताल मिलकर दिखाई दे रही हैं। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद पवन सिंह के लिए भी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई लोगों ने तो उन्हें भोजपुरी का मेगास्टार तक बता दिया।

    Tags