प्रियंका चोपड़ा की 2 साल की बेटी मालती अभी से सीख गई सेल्फी लेना, एक्ट्रेस ने शेयर फोटो

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी बेटी मालती की क्लिक की हुई सेल्फीज, सिर्फ दो साल की है उनकी बेटी

    प्रियंका चोपड़ा की 2 साल की बेटी मालती अभी से सीख गई सेल्फी लेना, एक्ट्रेस ने शेयर फोटो

    प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो सिर्फ अपने काम के बारे में नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें भी शेयर करती रहती हैं। कई बार वो अपने पति निक जोनस के कॉन्सर्ट में जाती हैं तो कभी उन्हें अपनी बेटी के साथ वक्त बिताते देखा गया है। एक बार फिर से उन्होंने अपनी बेटी से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताई है।

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती की क्लिक की हुई फोटोज शेयर की है। दरअसल इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस कार राइड के लिए निकली थीं और इस दौरान उनकी बेटी जो कि करीब 2 साल की हो गई है, उसने प्रियंका चोपड़ा के फोन से सेल्फी क्लिक करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये सेल्फीज शेयर भी हैं। उन्होंने इंस्टा पर बताया कि ये सेल्फी मालती ने क्लिक की है। एक्ट्रेस ने लिखा, ''इसने कुछ सेल्फी ली हैं।''

    इन सेल्फी फोटोज में आधी अधूरी फोटोज दिख रही है। किसी में मालती का सिर आ रहा है तो कोई आड़ी टेड़ी फोटो है। लेकिन प्रियंका ने बड़े ही शौक से ये तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि मालती का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ था। 

    वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड में कोई प्रोजेक्ट नजर नहीं आता है। उन्होंने पिछली बार फिल्म द स्काइ इज पिंक में काम किया था। एक फिल्म के बारे में पता भी चला था जिसमें प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट साथ काम करने वाले थे और इसे फरहान अख्तर डायरेक्ट करते। लेकिन तीनों ही एक्टर्स की डेट एक साथ नहीं मिल पाई। ये फिल्म एक रोड ट्रिप पर बनने वाली थी।

    प्रियंका फिलहाल अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। वो पिछली बार ओटीटी वेब सीरीज सिटाडेल में दिखाई दी थीं। इसका अब इंडियन वर्जन भी बन रहा है। जिसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभू नजर आने वाले हैं।

    Tags