प्रियंका चोपड़ा मुंबई के अपने अपार्टमेंट को बेच कर कमा रही हैं मोटा पैसा, ऑफिस का वसूल रही हैं लाखों में किराया

    प्रियंका ने मुंबई के अंधेरी में बने अपने दो अपार्टमेंट को डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर अभिषेक चौबे को 7 करोड़ में बेच दिया है

    प्रियंका चोपड़ा मुंबई के अपने अपार्टमेंट को बेच कर कमा रही हैं मोटा पैसा, ऑफिस का वसूल रही हैं लाखों में किराया

    एक्ट्रेस और डायरेक्टर प्रियंका चोपड़ा जोनास जो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। प्रियंका पूरी तरह से अब निक के साथ लॉस एंजिल्स में शिफ्ट हो चुकी हैं। इस वक्त वह हॉलीवुड में अपने मैं प्रोजेक्ट में काफी बिजी हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका ने मुंबई के अंधेरी में बने अपने दो अपार्टमेंट को डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर अभिषेक चौबे को 7 करोड़ में बेच दिया है। लोखंडवाला के टावर करण अपार्टमेंट की 9th फ्लोर पर प्रियंका के दोनों घर लगभग 2,300 स्क्वायर फीट में बने हुए हैं। 

    प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक्ट्रेस की ओर से दोनों डील को एग्जीक्यूट किया हैं। एक वेबसाइट के माध्यम से मिले डाक्यूमेंट्स से पता चलता है कि 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को इस घर की डील की है। रजिस्ट्री के लिए अभिषेक चौबे ने कुल 36 लाख रुपये के स्टांप फीस पे की है। प्रियंका चोपड़ा की टीम और अभिषेक चौबे को एक वेबसाइट ने अपने अलग-अलग ईमेल एड्रेस से क्वेश्चन पूछे लेकिन उन्होंने उन क्वेश्चन का कोई भी जवाब नहीं दिया।

    अप्रैल में भी, उन्होंने लोखंडवाला इलाके में एक डेंटिस्ट को 7 करोड़ रुपये में एक व्यावसायिक संपत्ति बेची थी। जिन्होंने 2021 में उनसे यह घर किराए पर लिया था। यह ऑफिस 465 वर्ग फुट की छत के साथ 1,781 स्क्वायर फीट में फैला हुआ था। प्रियंका ने अपने घर को पहले एक डेंटिस्ट को 2.11 लाख रुपये /मंथ पर लीज पर दिया था। प्रियंका निक जोनास के साथ शादी के बाद 2018 में लॉस एंजिल्स चली गईं और अब वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ वहां रहती हैं।

    Tags