प्रियंका चोपड़ा के साथ पापा निक जोनस का कॉन्सर्ट देखने पहुंची मालती मैरी, ये क्यूट वीडियो जीत रहा दिल

    निक जोनास के एक कॉन्सर्ट को देखने उनकी बेटी मालती मैरी जोनस और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस पहुंची। मालती ने जैसे ही अपने पापा को स्टेज पर गाते हुए देखा तो वह उनके पास जाने के लिए दौड़ने लगी।

    प्रियंका चोपड़ा के साथ पापा निक जोनस का कॉन्सर्ट देखने पहुंची मालती मैरी, ये क्यूट वीडियो जीत रहा दिल

    बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपनी बेटी मालती को बेहद प्यार करते हैं। दोनों उसके साथ सोशल मीडिया पर कई सारी पिक्चर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में निक जोनस के एक कॉन्सर्ट को देखने उनकी बेटी मालती मैरी जोनस और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस पहुंची। मालती ने जैसे ही अपने पापा को स्टेज पर गाते हुए देखा तो वह उनके पास जाने के लिए दौड़ने लगी। उनकी क्यूट अदा पर वहां पर बैठे सभी ऑडियंस का दिल उन पर आ गया। वहीं प्रियंका ने स्टेज पर जाती हुई मालती को संभाला।

    मालती अपने पापा का गाना सुनते ही एक रॉकस्टार की तरह वहीं पर नाचने लगी। यह देखकर निक जोनस भी अपने आप को रोक नहीं पाए और स्टेज पर आगे आकर उन्होंने अपनी बेटी को किस किया। इस सीन ने वहां पर बैठी पूरी ऑडियंस का मन मोह लिया। सभी लोग उन तीनों को काफी प्यार के साथ देखने लगे। वहीं जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया तो लोगों ने इस पर अपना खूब सारा प्यार लुटाया और ढेर सारी कमेंट भी की। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि मालती के हाथ में भी एक माइक दे दिया जाना चाहिए था तो वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा कि यह कितना प्यारा और खूबसूरत वीडियो है। कुछ ने इस वीडियो पर हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया।

    निक जोनास के कॉन्सर्ट में प्रियंका पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन कर गई थी वहीं उनकी बेटी मालती ने व्हाइट कलर का प्यारा सा आउटफिट कैरी किया था। इसके साथ मालती ने अपने कानों पर नॉइस कैंसिलेशन हेडफोन भी लगाया हुआ था जिससे उनके कानों को दिक्कत ना हो। पूरे कॉन्सेप्ट में मालती सेंटर आफ अट्रैक्शन बनी रही। आखरी बार प्रियंका को सिटेडल सीरीज में देखा गया था। हाल ही में इसका इंडियन वर्जन भी रिलीज होने वाला है। जिसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु को देखा जाएगा। उसके बाद से वह किसी भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई है। फिलहाल वह अपनी फैमिली और बेटी के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं।

    Tags