प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस को रातों रात खाली करना पड़ा अपना लॉस एंजेल्स का घर, जानिए

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अपना 166 करोड़ रुपये का आशियाना छोड़कर कहीं और रहना पड़ रहा है। इसके पीछे की एक बड़ी वजह सामने आई है। 

    <p>निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा</p>

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर एक बड़ी जानकारी इस वक्त सामने आ रही है। एक्ट्रेस प्रियंका और उनके पति निक को अपना आशियाना छोड़कर कहीं और रहने पर मजबूर होना पड़ा है। प्रियंका चोपड़ा को अपने सपनों के घर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसीलिए उन्होंने अपना घर छोड़ने का फैसला लिया। इतना ही नहीं जिस शख्स ने उन्हें घर बेचा था उसके खिलाफ ये फेमस कपल लीग्ल एक्शन लेने वाला है। 

    दरअसल इस मामले में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस घर को साल 2019 में 166 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन बाद में इस घर के अंदर उन्हें वॉटर डैमेज की परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं पानी के चलते उनके घर में सीलन भी आना शुरू हो गई थी। इसके अलावा काई जैसी परेशानी भी उन्हें इस घर में झेलनी पड़ रही थी। अपने मुकदमे में कपल ने कहा कि इन सभी चीजों का असर किसी के भी स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

    जब से घर में शिफ्ट हुए तभी से शुरू हुई थी परेशानी

    वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जिस आलीशन घर में रह रहे थे उसमें होम थिएटर, स्पा, स्टीम शावर,जिम, शेफ किचन, नौ बाथरूम जैसी आलीशन चीजें मौजूद थी। वैसे जब से वो घर में शिफ्ट हुए थे तभी से उन्हें पूल और स्पा में दिक्कत आना शुरू हो गई थी। घर के डेक पर बार्बिक्यू एरिया में भी पानी लीक होने की दिक्कत मुकदमे में नुकसान की भरपाई की मांग की है। वैसे जब तक कपल का घर रिपेयर नहीं हो जाता तब तक वो दूसरी जगह रहेंगे। हाल ही में सिंगर निक जोनस मुंबई के म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्मस करते हुए दिखाई दिए थे। भारत में उनका स्वागत धूमधाम के साथ हुआ था।

    Tags