प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को घर पर छोड़ बर्थडे मनाने निकलीं, पैपराजी बोले- बेबी कैसी है?

    प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक अपने दोस्त की एक बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं जहां पैपराजी को उनकी बच्ची का ख्याल और पूछ डाला की उनकी बेटी कैसी है। 

    प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को घर पर छोड़ बर्थडे मनाने निकलीं, पैपराजी बोले- बेबी कैसी है?

    प्रिंयका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह धमाका करने के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अकसर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस और उनके पति निक जोनस इस साल पैरेंट्स भी बने हैं। दोनो की एक बच्ची है मालती मैरी चोपड़ा। हाल ही में पूरे परिवार ने दिवाली सेलिब्रेट की थी और उसमें उन्होंने अपने बेटी मालती को भी दिखाया था। लेकिन प्रियंका काफी बिंदास मॉम हैं। हाल ही में वो अपने दोस्त के बर्थडे में अकेले शामिल हुईं। जाहिर है बेटी का ख्याल रखने के लिए कोई न कोई घर पर होता ही है। लेकिन पैपराजी को प्रियंका से ज्यादा उनकी बेटी की चिंता था।

    एक्ट्रेस जब दोस्त की पार्टी में शामिल होने पहुंची तो पैपराजी उनकी फोटो क्लिक कर ही रहे थे कि एक ने अचानक प्रियंका से पूछा, ''हाउज द बेबी?'' यानी बच्ची कैसी है। बस फिर क्या था। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और वो आगे निकल गईं।

    एक्ट्रेस ने अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए एक फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस पहनी थीं जिसमें वो हमेशा की तरह काफी प्यारी लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने दोस्त की केक कटिंग की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। इसमें उन्होंने अपने दोस्त की जमकर तारीफ की है। उन्होंने दोस्त को दिलदार बताया और कहा कि किसी लड़की को ऐसे ही दोस्त की जरूरत होती है।

    वैसे ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका बिंदास तरीके से बाहर निकलते दिखी हैं। इससे पहले निक और प्रियंका को एक लॉन्ग ड्राइव पर जाते हुए देखा गया था। इसकी फोटोज खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। तब भी लोगों ने कमेंट सेक्शन में सवाल किया था कि उनकी बेटी कहा हैं। 

    Tags