बॉलीवुड के कई सेलेब्स पिताओं से ज्यादा जिम्मेदार हैं निक जोनस, बिजी रहने के बाद भी रखते हैं बेटी मालती का ऐसे ख्याल

    प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस और बेटी मालती की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो कमाल नजर आ रही है। पिता और बेटी की बॉन्डिंग तस्वीर में कमाल की नजर आ रही है। 

    बॉलीवुड के कई सेलेब्स पिताओं से ज्यादा जिम्मेदार हैं निक जोनस, बिजी रहने के बाद भी रखते हैं बेटी मालती का ऐसे ख्याल

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फैंस के बीच अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। जब भी कोई खास फंक्शन या फिर पल होता है वो अपने सोशल मीडिया पर परिवार से जुड़ी तस्वीरें शेयर करना नहीं भुलती। फदर्स डे के खास मौके पर भी प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा ही किया। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जिसमें से एक तस्वीर में उनके पति निक जोनस अपनी बेटी मलती मैरी को कहानी सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस को ये तस्वीर इतना ज्यादा पसंद आई है कि वो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

    प्रियंका चोपड़ा ने जो पहली तीन तस्वीरें शेयर की है उसमें से पहली तस्वीर में निक जोनस अपनी बेटी मलती के साथ दिखाई दे रहे हैं। निक की बेटी उनकी गोद में बैठी हुई है और सिंगर उसे कहानी सना रहे हैं। दोनों ने व्हाइट आउटफिट के साथ ट्विनिंग की हुई है। इसके अलावा जो दूसरी तस्वीर उन्होंने शेयर की है, उसमें निक के पिता यानी प्रियंका के ससुर पॉल जोनस नजर आ रहे हैं। उसमें उनके साथ पोती मलती भी दिखाई दे रही है। इसके अलावा तीसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ की मां और पिता दोनों दिखाई दे रहे हैं। यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा का वायरल होता हुआ पोस्ट। 

    प्रियंका चोपड़ा ने लिखा प्यारा सा पोस्ट

    प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट के साथ एक प्यारा सा कैप्शन लिखा- ये तुम्हारे सबसे बड़े चैंपियन हैं। जब तुम कोई सफलता हासिल करोगी तो यही होंगे जो सबसे आगे खड़े होकर तुम्हारे लिए तालियां बजाएंगे। इनकी समझ और तजुर्बा तुम्हारा बड़ा सहारा होंगे। तुम्हारे आंसू इनका दिल तोड़ देंगे। ये कभी नहीं दिखाएंगे कि दुखी हैं या दिल टूटा है। ये तुम्हारी खुशी हैं। तुम्हारे डैड, डैडा या पापा जो भी तुम कहो।

    Tags