प्रियंका चोपड़ा ने बाकी एक्ट्रेसेस जैसे नहीं लिया नैनी का सहारा, बेटी को गोद में उठाकर करती दिखीं वॉक

    प्रियंका चोपड़ा अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालते हुए अपनी बेटी मालती के साथ दिखाई दे रही हैं। दो तस्वीरों के बाद अब प्रियंका ने बेटी मालती के साथ एक और खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

    प्रियंका चोपड़ा ने बाकी एक्ट्रेसेस जैसे नहीं लिया नैनी का सहारा, बेटी को गोद में उठाकर करती दिखीं वॉक

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक परफेक्ट एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक परफेक्ट मदर है इस बात के वो कई सारे सबूत फैंस के बीच छोड़ चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा चाहे अपने काम में कितनी भी बिजी क्यों ना हो वो अपनी बेटी मालती के साथ वक्त बिताना नहीं भूलती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी देखने को मिल रहा है। अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर प्रियंका अपनी बेटी के साथ इस वक्त छुट्टियों पर चल रही हैं। उन्होंने इस वेकेशन से जुड़ी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिय पर मालती संग शेयर की है। हाल ही में जो ताजा तस्वीर प्रियंका की सामने आई है उसमें वो एक मां के तौर पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाती हुई दिखाई दी हैं।

    दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती के साथ पार्क में वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका बेबी मालती को अपनी गोद में लिए हुए पार्क में दिखाई दे रही हैं। एक मां होने के तौर पर प्रियंका का पूरा ध्यान अपनी बेटी मालती पर ही है। वो अपनी बेटी के नन्हें हाथों को पकड़ी हुई इस तस्वीर में नजर आ रही हैं। फैंस प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि मालती की एक झलक पाने के लिए प्रियंका के फैंस हमेशा से ही एक्साइटेड नजर आते हैं। मां बेटी की ये जोड़ी एक दम परफेक्ट लग रही है। आप भी यहां देखिए बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ी की तस्वीर। 

    वहीं, इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने दो तस्वीरें अपने बेटी मालती के साथ हाल ही में शेयर की थी। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ विंडो सेट पर बैठी हुई नजर आ रही थी। वहीं, बेटी मालती उनकी गोद में थी। दोनों मां-बेटी एक साथ वक्त बिताते हुए दिखाई दे रहे थे। 

    Tags