गाते हुए स्टेज पर गिर पड़े प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, उठते ही किया ये काम

    प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस स्टेज पर गिर पड़े, लग गई है बुरी तरह चोट?

    गाते हुए स्टेज पर गिर पड़े प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, उठते ही किया ये काम

    जोनस ब्रदर्स इन दिनों अपने टूर पर निकले हुए हैं। उनकी पिछली परफोर्मेंस 15 अगस्त को बोस्टन में थी। वहां पर हमेशा की तरह निक जोनस भी परफोर्म किया। तीनो भाई पिछले कुछ दिनों से अलग अलग जगह पर परफोर्म कर रहे हैं। लेकिन इस बार की परफोर्मेंस में ऐसा लग रहा है कि निक जोनस को चोट लग गई है। हालांकि अभी चीजें साफ नहीं हैं।

    दरअसल हुआ ये कि निक हमेशा की तरह अपना गाना गाने में मगन थे लेकिन स्टेज पर ही एक होल था। वो गाते गाते पीछे हुए और उसमें गिर पड़े। निक के एक्सप्रेशन देखकर ही लग रहा था कि उन्हें चोट लगी है। जैसे ही वो नीचे गिर उनके मुंह से आवाज आई, ''आउच।'' 

    स्टेज परफोर्मेंस के दौरान निक ने पीले रंग की पैंट और सफेद रंग की शर्ट पहनी थी। गिरने के बाद वो जैसे ही उठते हैं। वो सीधे पीछे की ओर दौड़ते हुए चले जाते हैं। हालांकि ये सब होने के बाद वो थोड़ा रुकते हैं और फिर जल्द ही परफोर्मेंस शुरू कर देते हैं। लेकिन अभी उनकी चोट कैसी है, इस बारे में कोई अपडेट नहीं है।

    निक जोनस और उनके भाई अकसर ही साथ में परफोर्म करते हैं, क्योंकि उनका ये पूरा बैंड हैं। पिछले दिनों निक के कॉन्सर्ट से अलग अलग चीजें सामने निकलकर आई हैं। उनकी एक फैन ने उन पर ब्रा फेंकी थी तो वहीं प्रियंका चोपड़ा भी उनके टूर के एक कॉन्सर्ट में पहुंची थीं। उनकी एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही थीं।

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही अकसर खबरों में छाए रहते हैं। उनकी बेटी मालती भी अब तो स्पॉट होती हैं तो मीडिया में छा जाती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपना और निक जोनस की कुछ फोटोज शेयर की थी जिसमें ये कपल काफी ग्लैमरस लग रहा था। प्रियंका चोपड़ा निक और अपनी बेटी की भी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

    Tags