प्रियंका चोपड़ा के 40 वें जन्मदिन को निक जोनस ने ऐसे बना दिया खास, तौलिये पर लिखवाया ये खास मैसेज

    अपना बर्थडे बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मना रही हैं। इसी साल एक्ट्रेस सेरोगेसी की मदद से बेटी की माँ बनी थी। अब वो एक एक्ट्रेस और पत्नी के साथ एक माँ भी है औए बेटी के लिए लंबे ब्रेक पर हैं।

    प्रियंका चोपड़ा के 40 वें जन्मदिन को निक जोनस ने ऐसे बना दिया खास, तौलिये पर लिखवाया ये खास मैसेज

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने बीती रात अपना 40 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। ये बर्थडे सेलिब्रेशन कई मायनों में खास था क्योंकि एक्ट्रेस इस बार अपना बर्थडे बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मना रही हैं। इसी साल एक्ट्रेस सेरोगेसी की मदद से बेटी की माँ बनी थी। अब वो एक एक्ट्रेस और पत्नी के साथ एक माँ भी है औए बेटी के लिए लंबे ब्रेक पर हैं।

    वहीं निक ने अपनी लेडी लव का बर्थडे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीच पर पार्टी और फिर जबरदस्त सरप्राइज। इससे खास क्या हो सकता था। निक ने बर्थडे के दिन के सुबह से रात तक के सभी तस्वीरें शेयर की हैं। एक जगह तो निक कस्टमाइज टावेल लेकर खड़े हैं जिसमें बड़े से शब्दों में प्रियंका का नाम लिखा है-‘मेरे प्यार को जन्मदिन मुबारक हो! जुलाई की ज्वेलरी। आपके साथ जीवन की पागल सवारी पर होने के लिए सम्मानित महसूस करता हूं।’ प्रियंका ने भी निक के इस प्यार का जवाब कुछ खूबसूरत शब्दों से दिया।

    बता दें, प्रियंका और निक ने कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी। ये ग्रैंड शादी राजस्थान के उदयपुर में स्थित के महल में संपन्न हुई। शादी में दोनों परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त यार ही शामिल हुए थे। इतने साल एक दूसरे के साथ रहते हुए दोनों ने अपने काम भी फोकस किया। साथ ही फैमिली को आगे बढ़ाते हुए इस साल सेरोगेसी से बेटी के पेरेंट्स बने। ये प्रियंका का पहला बर्थडे है जो वो अपनी बेटी के साथ मना रही हैं। इससे खास क्या होगा।

    Tags