प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्या है उनकी बेबी प्लानिंग, मां बनने को लेकर कुछ इस तरह दिया रिएक्शन

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वो बेबी प्लानिंग को लेकर क्या सोच रही हैं। साथ ही मां बनने को लेकर उनकी क्या राय है?

    <p>पति निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा</p>

    पति निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी लाइफ से जुड़ी हर चीज लोगों के बीच सोशल मीडिया या फिर अपने इंटरव्यू के जरिए शेयर करती रहती हैं। फैंस एक्ट्रेस से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल करते हैं। उन सभी सवालों का जवाब एक्ट्रेस बहुत सोच-समझ कर देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस से पति निक जोनस संग उनकी फैमिली प्लानिंग करने को लेकर सवाल किया गया था। इस सवाल का जवाब एक्ट्रेस ने बेहद ही समझदारी के साथ दिया है।

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बेबी उनकी और उनके पति निक के लिए भविष्य का बहुत अहम और बड़ा हिस्सा है। जब भी वह परिवार को आगे बढ़ाने के लिए प्लानिंग करेंगे तो ऐसे में वह अपनी लाइफ को थोड़ा धीमे ही आगे बढ़ाना चाहेंगे। एक हॉलीवुड पोर्टल से बातचीत के दौरान प्रियंका ने बताया कि भविष्य में वो मां बनेंगी, लेकिन जब भी ऐसा होगा तो कपल की जिंदगी में क्या बदलवा आएगा? खुद एक्ट्रेस ने इस बात का जवाब दिया है। 

    इस वक्त प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों की जिंदगी काफी बिजी चल रही है। इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने अपने ही अंदाज में कहा कि हम प्रैक्टिस को लेकर इतने बिजी नहीं हैं। साल 2019 में फिल्म स्काई इज पिंक के प्रमोशन के दौरान प्रियंका से बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया था, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने कहा था- हां हम पहले घर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके बाद ही हम इसकी प्लानिंग करेंगे। इन दोनों ही चीजों को लेकर एक्ट्रेस काफी पॉजिटिव हैं। वहीं, कुछ दिनों पहले प्रियंका के इंस्टाग्राम से निक जोनस हटाने को लेकर दोनों के रिश्ते में दरार की अफवाह उड़ने लगी थी, लेकिन बाद में ये सारी चीजें झूठी साबित हुई।

    Tags