सौम्या त्रिपाठी के हाथ धोकर पीछे पड़े अरविंद अकेला कल्लू, सबके सामने देखिए कैसे किया प्रपोज

    अरविंद अकेला कल्लू का एक नया गाना तुझे देखा तो ये जाना सनम रिलीज हुआ है। इस गाने को देखकर फैंस काफी दीवाने हो गए हैं। 

    सौम्या त्रिपाठी के हाथ धोकर पीछे पड़े अरविंद अकेला कल्लू, सबके सामने देखिए कैसे किया प्रपोज

    भोजपुरी के गाने जब भी लोगों के बीच रिलीज होते है वो अलग ही छाप उनके दिलों पर छोड़ देते हैं। इस बार भी एक नए गाने ने लोगों के बीच में खलबली सी मचा दी है। यहां हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के गाने तुझे देखा तो ये जाना सनम की। अरविंद अकेला कल्लू के हर गाने की तरह इस नए गाने को भी फैंस की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है। फैंस इस गाने के बोल और अरविंद संग एक्ट्रेस सौम्या त्रिपाठी की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये गाना तहलका मचाने का काम कर रहा है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू संग शिल्पी राज ने गजब की आवाज दी है।

    दरसअल आज यानि सोमवार के दिन सारेगमा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल की तरफ से ये गाना लोगों के बीच रिलीज किया गया है। गाने में सौम्या एक कॉलेज स्टूडेंट के रोल को निभाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, गाने में अरविंज अकेला कल्लू सौम्या को पटाने और शादी के लिए मनाने के लिए उनके आगे पीछे घूम रहा है। गाने में सौम्या अरविंद के प्रपोजल को ठुकरा देती है। सौम्या गाने में ये कहती हुई दिखाई देती है कि देखके ये नुरानी चेहरा बांधे के ना आजा ना सेहरा। इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इसे गजब का म्यूजिक देने का काम प्रियांशू ने किया है। साथ ही गाने को खूबसूरती से कोरियोग्राफी करने का काम लक्की विश्वकर्मा ने किया। 

    अरविंद अकेला कल्लू के गाने तुझे देखा तो ये जाना सनम की पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शिल्पी राज की आवाज में जरूर कोई जादू है तभी लाखों करोड़ों के दिलों में राज करती है। दूसरे यूजर ने अपने कमेंट में लिखा- जितने अच्छे गायक, उतने ही सच्चे इंसान ! सर आप आप गानों के जरिए सदा हमारे दिलों में रहेंगे। 

    Tags