लाल सिंह चड्ढा-रक्षा बंधन कमाई के मामले में उम्मीद से ज्यादा ठंडी, जानिए कौन सी फिल्म निकली आगे?

    फिल्म लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन गुरुवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जानिए पहले दिन किसी हीरो की फिल्म की कमाई पड़ी कमजोर। 

    <p>लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन&nbsp;</p>

    लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन&nbsp;

    बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं। एक एक्टर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और दूसरी एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन। जहां लाल सिंह चड्ढा में बतौर हीरोइन करीना नजर आई है। वहीं, रक्षा बंधन में भूमि पेडनेकर दिखाई दी हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो उसे मिलजुले रिव्यू देखने को मिल रहे हैं। जिन लोगों ने भी ये फिल्म देखी है वो भी इस फिल्म को लेकर मिलाजुला रिएक्शन दे रहे हैं। शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा ने पहले दिन 12 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है।

    फाइनल कमाई में आकंड़ा थोड़ा आगे भी बढ़ सकता है। आमिर खान के बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों के मुलकाबले इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन उम्मीद से कम हुआ है। अब बात करते हैं राखी के दिन ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की। ये भाई और बहनों के बीच के प्यार को दिखाने वाली एक इमोशनल कहानी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक अच्छे भाई होने का फर्ज निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे देखा जाता है कि शनिवार और रविवार के अलावा कोई फिल्म यदि छुट्टी या फिर त्योहार वाले दिन रिलीज होती है तो वो काफी हिट रहती है। लेकिन रक्षा बंधन की ओपनिंग कमाई केवल 9 करोड़ के आसपास ही पहुंच पाई है। 

    रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा के आकांडों से ये साबित होता है कि दोनों फिल्मों में से आमिर खान की फिल्म अच्छा कमा पाई है। बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज से कम फिल्म रक्षा बंधन ने कमाए हैं, लेकिन ये फिल्म कम बजट पर बनी है। ऐसे में फिल्म की पहले दिन की कमाई ठीकठाक ही रही है। ये फिल्म शुक्रवार की बजाए गुरुवार के दिन रिलीज हुई है। अब देखना ये है कि आने वाले सोमवार तक ये दोनों फिल्में क्या कमाई कर पाती है।

    Tags