दिव्यांका त्रिपाठी ने पति को धोखा देने वाली खबरों को किया खारीज, कहा- आप होते कौन है बोलने वाले

    दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर ऐसी खबरें चल रही थीं कि वो अपने पति को धोखा दे रही हैं। अब एक्ट्रेस ने ऐसी न्यूज चलाने वाली चैनलों को खूब लताड़ा है। साथ ही कहा कि आप होते कौन हैं ऐसी अफवाह फैलाने वाले।

    दिव्यांका त्रिपाठी ने पति को धोखा देने वाली खबरों को किया खारीज, कहा- आप होते कौन है बोलने वाले

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया टेलीविजन की दुनिया के खास कपल हैं। उनकी बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आती है। साथ ही दोनों बेहद ही अच्छी तरह से एक-दूसरे का सम्मान करते हुए अपना प्यार जताते हैं। इन सबके बीच दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि वो अपने पति को धोखा दे रही हैं। इन अफवाहों पर रोक लगाते हुए एक्ट्रेस ने कुछ यूट्यूब चैनल को खूब लताड़ा है। 

    एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी बात में कहा कि कैसे एक नकली न्यूज ग्रुप ने उन्हें उनके दोस्त को गले लगाने पर जज किया। जोकि एक्ट्रेस के लिए उनके भाई जैसा है। कुछ यूट्यूब चैनलों द्वारा अपने पति को धोखा देने वाली अफवाहों के बारे में बोलते हुए, दिव्यांका त्रिपाठी कहा, “मेरे एक दोस्त, जो मुझे भाई की तरह बहुत प्रिय है, उसने हाल ही में अपने जन्मदिन पर मुझे गले लगाया। वह वास्तव में मुझे लाड़ कर रहा था क्योंकि वह मेरे लिए एक भाई की तरह है और उसने मुझे कहा 'दिव्यांका तुम जानती हो, मैं बहुत खुश हूं कि तुम आज यहां हो' हमने बहुत सारी बातें की, लेकिन कुछ न्यूज ग्रुप ने यह खबर छाप दी कि दिव्यांका का विवेक की पीठ पीछे अफेयर चल रहा है। ऐसे मिलता है एक्टर्स को काम, देखिए उन्होंने दिव्यांका के साथ क्या किया। क्या बकवास है! सबसे पहले तो हम उस दौर में नहीं रहते, जहां एक लड़की को पर्दे के पीछे रहना पड़ता है और कोई उसे छू भी नहीं सकता।

    जिन ऑनलाइन चैनलों ने उनके खिलाफ बोला है उनको लताड़ते हुए एक्ट्रेस ने कहा- ओ हेलो मैं अपनी वैल्यूस के बारे में जानती हूं। किसी को आकर ये बताने की मेरी बहन को जरूरत नहीं है कि मैं किसे गले लगा रही हूं । मेरी बहन ने मुझे बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं। यूट्यूब पर आए कमेंटस आप पढेंगे। आप किस रीग्रेसिव युग में जी रहे हैं, एक लड़की अपने सही और गलत के बारे में जानती है। भले ही वह अपने पति को धोखा दे रही हो, यह उसकी अपनी जिंदगी है। यह मेरे और मेरे पति के बीच है, आप कौन होते हैं इस बारे में अफवाहें फैलाने वाले। लेकिन लोग उस पतली रेखा को पार नहीं करना जानते हैं।"

    Tags