मच्छर पर पोस्ट करना दिव्यांका त्रिपाठी को पड़ा भारी, कुछ यूं दिया यूजर को मुंहतोड़ जवाब

    एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा अपने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के लिए चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार जब उन्हें एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की तो एक्ट्रेस ने कुछ इस तरह दिया जवाब।

    मच्छर पर पोस्ट करना दिव्यांका त्रिपाठी को पड़ा भारी, कुछ यूं दिया यूजर को मुंहतोड़ जवाब

    दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन की दुनिया की सबसे प्रसिद्ध सितारों में से एक हैं। उन्होंने सीरियल ये है मोहब्बतें में इशी मां का रोल निभाकर सभी का दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अकसर एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने कई जबरदस्त पोस्ट की वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं। यदि कोई भी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश करता है तो उसे वो बड़ी ही जबरदस्त तरीके से जवाब देती हुई नजर आती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया कि उन्हें कोई आसानी से ट्रोल नहीं कर सकता है। 

    दरअसल एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर अपने जिम की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में एक्ट्रेस जिम में पोज मारती हुई दिखाई दी हैं। उन्होंने अपने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- भारतीय मच्छरों की वजह से सुबह-सुबह जल्दी उठ गई। उम्मीद करती हूं कि आपकी रात अच्छी बीती हो'। जहां उनके कई फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज पसंद आया तो वहीं एक यूजर ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की। 

    यूजर ने एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- भारतीय मच्छर शब्द का उपयोग देश के लिए बहुत ही अपमानजनक लगता है। मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन मैं आपके द्वारा कहे गए इन शब्दों की सरहाना नहीं करता'। भले ही उस ट्रोलर ने अपने कमेंट को बाद में डिलीट कर दिया था, लेकिन तब तक एक्ट्रेस ने उसका स्क्रीन शॉट ले लिया था। उन्होंने इसे अपनी इंस्टा स्टोर पर पोस्ट किया और ट्रोलर को मुंह तोड़ जवाब दिया।

    ट्रोलर को एक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब

    ट्रोल के कमेंट का जवाब देते हुए दिव्यांका ने लिखा- मैं भारत में हूं और यह मच्छर भी भारत में है। मैं एक लोकप्रिय भारतीय हूं और वो मच्छर भी फेमस हो सकते हैं। तो इंसानों और कीड़ों के बीच ये भेदभाव क्यों'? दिव्यांका ने आगे जवाब देते हुए लिखा, 'अगर आप सीरियस हैं तो चलिए गंभीर तरह से बात करते हैं। संवेदनशील होने के बजाय मैच्योर की तरह बर्ताव करें और स्पेड को स्पेड ही कहें। भारत में मेरे घर के बगल में एक खुला हुआ नाला है, जहां काफी मच्छर हैं और ये सच है। अमेजन के जंगल में भी मच्छर हैं अगर मैं ये कहूं तो क्या अमेजन वासियों को भी बुरा लगना चाहिए? छोटी-छोटी बातों पर सीरियस मत हो, बड़े-बड़े मसले भी हैं हमारे पास'।

    दिव्यांका ने इस कमेंट को अपनी इंस्टा स्टोर पर पोस्ट करते हुए ट्रोल को जवाब देते हुए कैप्शन में लिखा- इस व्यक्ति ने अपना कमेंट तुरंत ही हटा लिया, लेकिन मैं लोगों की इस तरह की सोच से चौंक जाती हूं। मच्छर से ज्यादा ऐसी नाजुक सोच से परेशान हूं अब। 

    Tags