करणवीर बोहरा के खिलाफ महिला ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, पैसे वापस मांगने पर पत्नी टीजे ने दी गोली मारने की धमकी

    बताया गया है कि एक 40 साल की महिला ने मनोज बोहरा उर्फ करणवीर बोहरा समेत कुल 6 लोगों पर उनसे करोड़ो ठगने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा एक्टर ने उनसे 2।5 परसेंट ब्याज पर उनके करीब दो करोड़ लौटाने की बात कही थी। लेकिन एक्टर ने अभी तक 1 करोड़ से थोड़ी ज्यादा ही रकम वापस की है।

    करणवीर बोहरा के खिलाफ महिला ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, पैसे वापस मांगने पर पत्नी टीजे ने दी गोली मारने की धमकी

    टीवी के पॉपुलर एक्टर करणवीर बोहरा को लेकर एक हैरान करने वाली खबर समाने आई है। एक्टर और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू के खिलाफ एक महिला से ठगी करने और उनके साथ पैसों की धोखाधड़ी करने के मामले में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

    इस खबर की जानकारी न्यूज़ एजेंसी ANI ने दी है। बताया गया है कि एक 40 साल की महिला ने मनोज बोहरा उर्फ करणवीर बोहरा समेत कुल 6 लोगों पर उनसे करोड़ो ठगने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा एक्टर ने उनसे 2।5 परसेंट ब्याज पर उनके करीब दो करोड़ लौटाने की बात कही थी। लेकिन एक्टर ने अभी तक 1 करोड़ से थोड़ी ज्यादा ही रकम वापस की है।

    महिला ने आगे अपनी शिकायत में बताया कि जब उन्होंने एक्टर की पत्नी तजिंदर याही टीजे सिद्धू से अपने पैसे वापस मांगने की बात कही तो उन्होंने महिला को गोली से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत के बाद FIR दर्ज किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    वैसे बता दें, करणवीर हाल में कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में नज़र आये थे। शो के दौरान भी करण ने माना था कि को बड़े कर्ज में डूबे हैं। उनके नाम कई शिकायतें पुलिस स्टेशन में दर्ज है। एक्टर ने ये भी कहा था कि अगर कोई और उनकी जगह होता तो सुसाइड कर लेता। करण के शब्दों में कही गई बात-‘ मैं कर्ज में डूबा हूं। पूरी तरह धंस चुका हूं। पैसे वापस न लौटा पाने की वजह से मुझ पर 3-4 केस चल रहे हैं। 2015 से अब तक मैंने जो भी काम किया है या कर रहा हूं वो सिर्फ इसीलिए कर रहा हूं जिससे कि लिए पैसे वापस लौटा सकूं। मेरी जगह कोई और होता तो सूइसाइड कर लेता।'करण कई पॉपुलर टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’, सौभाग्यवती भव: जैसे शोज़ में कमाल कर चुके हैं।

    Tags