कंगना रनौत के शो लॉक अप में बंद हुए करणवीर बोहरा, प्रोमो में देखिए कैसी हो गई जेल में हालत

    एक्टर करणवीर बोहरा भी कंगना रनौत के शो लॉक अप का हिस्सा बन चुके हैं। इससे जुड़ा नया प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

    कंगना रनौत के शो लॉक अप में बंद हुए करणवीर बोहरा, प्रोमो में देखिए कैसी हो गई जेल में हालत

    एकता कपूर का शो लॉक अप इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो के जरिए कंगना रनौत का ये एक बेहतरीन डिजिटल डेब्यू होने वाला है। इस शो में 16 कंटेस्टेंट शामिल होने वाले हैं। 27 फरवरी से ये शो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम होने वाला है। शो से जुड़े चार कंटेस्टेंट की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। अब पांचवें कंटेस्टेंट की घोषणा आज हुई है। टीवी एक्टर करणवीर बोहरा कंगना के शो में नजर आने वाले हैं। 

    इस शो में करण का एक नया रूप नजर आने वाला है। शो का प्रोमो खुद एक्टर ने शेयर करते हुए लिखा है- मुझे कबूल क्वीन का हर रूल। वैसे देखा जाए तो करण का विवादों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। वो टीवी के एक अच्छी छवि वाले सितारे रहे हैं। एक्टर तीन बेटियों के पिता है। उन्हें एक सफल एक्टर के तौर पर भी देखा गया है। एक्टर ने एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की से लेकर नागिन जैसे सीरियल में भी काम किया है। 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये शो 27 फरवरी के दिन शुरू होने जा रहा है। इस शो को ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे लाइव स्ट्रीम करेंगे। साथ ही फैंस को प्रतियोगियों से सीधे बात करने की भी इजाजत होगी। सामने आए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि करणवीर मीडिया से घिरे नजर आते हैं। उनकी खूब फोटोज खींचती हुई दिखाई देती है, लेकिन अचानक से वो लॉकअप में चले जाते हैं। कंगना उन्हें हथकड़ी भी पहनाती है। बैकग्राउंड में ये आवाज आ रही होती है- करणवीर बोहरा, अब हैं लॉकअप में और इस जेल में रहने के लिए वो खेलेंगे अत्याचारी खेल। बहुत कम लोगों को ये पता है कि करणवीर बोहरा का असली नाम मनोज बोहरा है। वो एक एक्टर के साथ-साथ अच्छे प्रोड्यूसर और डिजाइनर भी हैं। 

    Tags