प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती का चेहरा, निक जैसी है स्माइल

    एक्ट्रेस ने कई बार अपनी इस नन्हीं परी की तस्वीरें भी शेयर की है लेकिन चेहरा कभी नहीं दिखाया। हाल में एक्ट्रेस ने वादा किया था कि वो जल्द बेटी से दुनिया को मिलवाएंगी। ऐसे में उन्होंने बेटी के चेहरे की आधी तस्वीर ही शेयर की।

    प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती का चेहरा, निक जैसी है स्माइल

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल सेरोगेसी की मदद से एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने बेटी का नाम अपनी माओं के नाम पर मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। एक्ट्रेस अक्सर बेटी के साथ समय बिताती देखी जाती हैं। एक्ट्रेस ने कई बार अपनी इस नन्हीं परी की तस्वीरें भी शेयर की है लेकिन चेहरा कभी नहीं दिखाया। हाल में एक्ट्रेस ने वादा किया था कि वो जल्द बेटी से दुनिया को मिलवाएंगी। ऐसे में उन्होंने बेटी के चेहरे की आधी तस्वीर ही शेयर की।

    मालती को वाइट टीशर्ट में देखा जा सकता है। मालती का चेहरा पिता निक जोनस पर गया है। वो माँ की तरह प्यारी हैं। देखिये ये खूबसूरत तस्वीर-

    बता दें, प्रियंका और निक ने कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2018में शादी कर ली थी। ये ग्रैंड शादी राजस्थान के उदयपुर में स्थित के महल में संपन्न हुई। शादी में दोनों परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त यार ही शामिल हुए थे। इतने साल एक दूसरे के साथ रहते हुए दोनों ने अपने काम भी फोकस किया। साथ ही फैमिली को आगे बढ़ाते हुए इस साल सेरोगेसी से बेटी के पेरेंट्स बने। ये प्रियंका का पहला बर्थडे है जिसे एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ मनाया।

    Tags