न्यू यूॉर्क की सड़कों पर बेटी संग टहलने निकलीं प्रियंका चोपड़ा बोलीं- सिर्फ दो लड़कियां...

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यू यॉर्क मे हैं और अपनी बेटी संग छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। वो कभी पार्क में तो कभी न्यू यॉर्क की सड़कों पर मस्ती करती दिख रही हैं।

    न्यू यूॉर्क की सड़कों पर बेटी संग टहलने निकलीं प्रियंका चोपड़ा बोलीं- सिर्फ दो लड़कियां...

    प्रियंका चोपड़ा एक कमाल की एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक मम्मी भी हैं। प्रियंका अकसर अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के साथ फोटोज शेयर करती दिखती हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा पूरी तरह से नहीं दिखाया है। एक्ट्रेस को पिछली बार न्यू यूॉर्क के पार्क में देखा गया था। इस समय प्रियंका न्यूयॉर्क में ही हैं और बेटी संग एंजॉय कर रही हैं। इस बार प्रियंका मालती को न्यू यॉर्क की सड़कों पर टहलाने निकली हैं। ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस अपनी बेटी को भी शॉपिंग पर साथ लेकर निकली थीं।

    प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी मालती संग फोटो शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस मजे करते नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है। वो बेटी को पालने में लेकर चल रही हैं। उन्होंने इस साथ कैप्शन में लिखा, ''सिर्फ दो लड़िकयां 5th एवेन्यू पर वॉक करते हुए।''

    प्रियंका इन दिनों वैसे अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा सुर्खियों में हैं। वो जब भी अपनी बेटी या पति निक जोनस के साथ फोटोज पोस्ट करती हैं, वो सुर्खियां बन जाता है। हर कोई उनके और उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहता है। एक्ट्रेस ने पिछले दिनों निक जोनस के कॉन्सर्ट की फोटोज भी पोस्ट की थीं। लाल रंग की शर्ट में निक कमाल की परफोर्मेंस दे रहे थे। प्रियंका किसी भी कॉन्सर्ट में पति का जमकर साथ देती हैं।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस रुसो ब्रदर्स की सीरीज सिटाडेल में होंगी। इसके अलावा वो जी ले जरा नाम की फिल्म का हिस्सा हैं। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी। हालांकि इस फिल्म पर एक साथ सभी एक्ट्रेस की डेट्स न मिलने की वजह से काम बंद है।

    Tags